मजाक है सिर्फ 10 रुपए मजदूरी बढ़ाना

By: Mar 18th, 2017 12:01 am

पीडब्ल्यूडी-आईपीएच मजदूर यूनियन ने नकारा सरकार का बजट

पांवटा साहिब – प्रदेश सरकार द्वारा इस बार के बजट में मजूदरों के लिए कुछ नहीं दिया गया। मजदूरी में सिर्फ 10 रुपए की बढ़ोतरी हुई है, जो मजदूदों के साथ एक भद्दा मजाक है। यह बात हिमाचल प्रदेश पीडब्ल्यूडी, आईपीएच इंप्लाइज मजदूर यूनियन के राज्य अध्यक्ष इंद्र राणा ने कही है। पांवटा साहिब में इंद्र राणा समेत सिरमौर जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह काहलो, एटक उपाध्यक्ष सुनील चौधरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जोगी राम, सादिक अली, जागर सिंह कपूर, जोगेंद्र पाल चौधरी, मदन लाल, अमर जीत सिंह, धर्म सिंह तोमर, दिनेश कुमार, हरदीप सिंह सैणी, जीत सिंह सैणी, सरवन सैणी, संतराम पुंडीर, शकुंतला देवी, किरण बाला, लता शर्मा, कल्पना शर्मा, कौशल्या शर्मा, संतोष शर्मा, सीमा देवी, सुमित्रा देवी, लता देवी, राजपाल शर्मा, अजय कुमार व राजू तोमर आदि ने प्रदेश सरकार के बजट को कर्मचारी व मजदूर विरोधी करार दिया है। इंद्र राणा ने बताया कि प्रदेश सरकार विधायक व मंत्रियों के वेतन तो बढ़ाती है, लेकिन मजदूरों की मजदूरी में सिर्फ 10 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। यह मजदूर के परिवार के साथ भद्दा मजाक है। मजदूरों के साथ इस प्रकार का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 12 साल से स्कूलों में सेवाएं दे रहे मिड-डे मील वर्कर्ज के मानदेय में सिर्फ 200 रुपए की वृद्धि हुई है। इससे 23 हजार मिड-डे मील के परिवार आहत हैं, जिसका खामियाजा सरकार को आगामी चुनावों में भुगतना पड़ सकता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App