मलका-माह-मूंग और चना दाल के लिए टेंडर

By: Mar 14th, 2017 12:01 am

शिमला – प्रदेश के राशन डिपुओं में लोगों को नई दालें उपलब्ध करवाई जाएंगी। दालों के लिए खाद्य आपूर्ति निगम ने टेंडर जारी कर दिए हैं। निगम ने चार दालों के लिए टेंडर किए हैं और इनमें से दालों का चयन किया जाएगा। जानकारी के अनुसार जिन नई दालों के लिए टेंडर किए गए हैं, उनमें माह, मलका, मूंग व दाल चना शामिल है।  इन चार दालों के लिए 15 मार्च तक फर्मों से टेंडर मांगे गए हैं और 16 मार्च को टेंडर खोले जाएंगे। खाद्य आपूर्ति निगम पहले तकनीकी निविदाएं खोलेगा और इसमें क्वालिफाई करने वाली फर्मों की वित्तीय निविदाएं खोली जाएंगी। इसमें जो फर्में कम रेंट देंगी, उनको सप्लाई के लिए सरकार द्वारा अधिकृत किया जाएगा। हालांकि सरकार ने चार दालों के टेंडर करवाए हैं, इनमें से तीन दालों का ही चयन किया जाना है। मौजूदा समय में लोगों को डिपुओं में राजमाह, मसरी व काला मसर दिया जा रहा है। हालांकि नई दालों की सप्लाई मार्च से की जानी थी, लेकिन टेंडर को फाइनल होने में यदि देरी हुई तो इस माह नई दालें डिपुओं में नहीं पहुंच पाएंगी।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App