मुल्थान में पानी की पाइपें ‘बर्फ’

By: Mar 12th, 2017 12:07 am

newsमुल्थान – छोटा भंगाल क्षेत्र की मुल्थान  तहसील बाजार सहित सभी  गांवों में 10 से 40 सेंटीमीटर तक बर्फबारी होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। तहसील की दो मुख्य सड़कें बड़ा गांव-मुल्थान व  मुल्थान-लोहारड़ी  बंद होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक कि दूरदराज के गांवों में बिजली भी गुल रही।  राजगुंधा, बड़ा गांव, कोली  रोलिंग,  मल्ह, उल्धार, पोलिंग, भुजलिंग, स्वाड,  जधार, उल्धार, छेरना, अंद्रली मलाह, सरमान व मयोट में 40 सेंटीमीटर तक हिमपात हुआ है। पानी की पाइपें जाम होने से लोग बर्फ पिघलाकर पानी का इस्तेमाल  कर रहे हैं।  क्षेत्र के लोगों में राज, कृष्ण, राम सिंह, प्रेम चंद, दीवान, सीता राम व हरि सिंह ने कहा कि मार्च में होली के समय 20 साल बाद इतनी बर्फबारी हुई है। अगर मौसम ऐसा ही रहा तो पशुओं के लिए तीन महीने का इकट्ठा चारा भी खत्म हो जाएगा।  मुल्थान तहसीलदार रघुवीर सिंह ने लोक निर्माण विभाग को सड़क खोलने के आदेश दिए हैं।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App