राष्ट्रीय सीनियर तीरंदाजी स्पर्धा 27 से

By: Mar 24th, 2017 12:02 am

चंडीगढ़— हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु जो हरियाणा तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष भी हैं, ने कहा कि हरियाणा 37वीं राष्ट्रीय सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है, जिसका आयोजन पहली बार हरियाणा के फरीदाबाद में 27 से 29 मार्च, 2017 तक किया जा रहा है। हरियाणा तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष कैप्टन अभिमन्यु ने यहां शहीदी दिवस के अवसर पर शहीदों को नमन करने के उपरांत एक प्रेस सम्मेलन को संबोधित करते हुए इस प्रतियोगिता के आयोजन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हरियाणा में स्वर्ण जयंती वर्ष समारोह के एक भाग के रूप में इस राष्ट्रीय सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देशभर से 25.30 टीमें भाग लेंगी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल 27 मार्च को सायं पांच बजे इस प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App