लोगों को बताए जाएंगे पंचायतों के अधिकार

By: Mar 22nd, 2017 12:01 am

शिमला  – राजीव गांधी पंचायती राज संगठन प्रदेश में लोगों को पंचायतों के अधिकारों के प्रति जागरूक करेगा। संगठन संवाद व यात्राएं आयोजित कर लोगों और पंचायत प्रतिनिधियों को संविधान द्वारा दिए गए अधिकारों से अवगत करवाएगा। यह बात राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय महासचिव गगन दीप सिंह ने शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि संविधान में पंचायतों को कई अधिकार दिए गए हैं, मगर देश में केरल और कर्नाटक में ही पंचायतों को सभी अधिकार मिले हैं। राष्ट्रीय महासचिव गगन दीप सिंह ने प्रदेश में संगठन के पदाधिकारी भी नियुक्त किए हैं दीपक राठौर को प्रदेश का संयोजक बनाया गया है। इसके अलावा जिलों के को-आर्डिनेटर भी नियुक्त किए गए हैं, जिसमें सिरमौर में शिवी चौहान व रोशन शर्मा, मंडी में जगदीश ब्रह्मदास चौहान, मोहेंद्र ठाकुर, शिमला में कपिल शर्मा, राकेश नेगी, कुल्लू में सकिंद्र, सोलन में सुशील ठाकुर और ऊना में अवतार सिंह व मुकेश जसवाल को को-आर्डिनेटर नियुक्त किया गया है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App