वंदना मिस-गौरव बने मिस्टर हिमालयन

By: Mar 1st, 2017 12:05 am

पंडोह – हिमालयन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पंडोह में सोमवार को विदाई समारोह की धूम रही। प्लस वन के छात्र-छात्राओं ने अपने सीनियर प्लस टू के लिए विदाई समारोह का आयोजन  धूमधाम के साथ किया, जिसमें जमकर नाच-गाना हुआ। डीजे की धुन पर एक-दूसरे को अंताक्षरी के साथ गाने व नाचने के लिए विवश किया गया। दूसरा राउंड सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी का था, जिसमें हर एक का शरीक होना अनिवार्य था। तीसरा और अंतिम राउंड अध्यापकों के साथ उनकी शिक्षाओं की नकल पर एक्ट करने का था, जो देखते ही बन रहा था। इस बार गौरव को मिस्टर हिमालयन और वंदना को मिस हिमालयन के ताज से सम्मानित किया गया। जानकारी देते हुए  प्रधानाचार्या अमिता शर्मा ने बताया कि इस स्कूल में प्लस वन और टू में 24 विद्यार्थियों शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। केवल विज्ञान संकाय में ही पढ़ाई होती है। उन्होंने अपने संबोधन में प्लस टू के सभी विद्यार्थियों को उनके सफल भविष्य की कामना करते हुए आगे बढ़ने की प्रेरण दी। इस अवसर पर स्कूल की ओर से सभी बच्चों को समृति चिन्ह भेंट किए गए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App