समान काम-समान वेतन पालिसी लागू हो

By: Mar 6th, 2017 12:05 am

ऊना – जिला ऊना में सरकारी व गैर सरकारी कर्मचारी समान काम-समान वेतन की पालिसी लागू न किए जाने से खफा है। जिला में हजारों कर्मचारी शिक्षण संस्थानों, प्रशासनिक कार्यालयों, पुलिस व अन्य विभागों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इन विभागों में सरकार की ओर से एक ही पद पर कई किस्म के कर्मचारियों की नियुक्तियां की गई हैं। शिक्षा विभाग में ही बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने वाले अध्यापकों को भी पीटीए, कांट्रेक्ट, एसएमसी टीचर, पैट, रेगुलर व अन्य प्रकार की किस्मों में विभाजित किया गया है, जबकि ये सभी कर्मचारी एक जैसी ही सेवाएं दे रहे हैं। कई विभागों के कर्मचारियों की बेसिक-पे को भी नहीं बढ़ाया जा रहा है। इस कारण कर्मचारियों में आपसी भेदभाव बढ़ता जा रहा है व आपसी सामंजस्य भी नहीं बन पा रहा है। सरकारी कर्मचारियों के बराबर काम करने वाले कांट्रेक्ट कर्मचारियों को नामत्र पगार दी जा रही है। अब कर्मचारियों को मौजूदा बजट में सरकार से लाभ मिलने की उम्मीद जगी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App