सिरसा के गांवों के लिए चार करोड़

By: Mar 27th, 2017 12:02 am

हरियाणा सरकार ने 45 गांवों में तालाबों को नहरों से जोड़ने को मंजूर की राशि

चंडीगढ़ —  हरियाणा सरकार ने हरियाणा ग्रामीण विकास निधि के तहत जिला सिरसा के 45 गांवों में तालाबों को नहर से जोड़ने को चार करोड़ 81 लाख चार हजार रुपए की राशि स्वीकृत की है, जिसमें से चार करोड़ 33 लाख 73 हजार रुपए की पहली किस्त की राशि जारी की गई है। जिला प्रवक्ता ने बताया कि पानी की कमी को दूर करने के लिए नहरों से तालाबों में पानी पहुंचाने के लिए पाइपलाइन बिछाने हेतु यह राशि स्वीकृत की गई है।  उन्होंने बताया कि गांव दादू को एक लाख 66 हजार, ओढ़ां को आठ लाख 87 हजार, पक्काशहीदां को 10 लाख 98 हजार, शेरगढ़ को एक लाख 69 हजार, शेरपुरा को एक लाख 24 हजार, अरनियांवाली को 20 लाख, बाजेकां को 14 लाख 29 हजार, बकरियांवाली 19 लाख 45 हजार, धिंगतानियां एक लाख तीन हजार, गदली को चार लाख 47 हजार, गिगोरानी को सात लाख 23 हजार, कागदाना को 12 लाख 74 हजार, कोटली को दो लाख 58 हजार, कुतियाना को 15 लाख 50 हजार, कसुंबी को पांच लाख 68 हजार, माधोसिंघाना को 10 लाख 15 हजार, मंगाला को 20 लाख 40 हजार, शाहपुर बेगु नौ लाख 30 हजार, सिकंदरपुर को 16 लाख 87 हजारए अमृतसर कलां को एक ेलाख 45 हजार, ममेरां कला चार लाख 53 हजार, मोजुखेड़ा को चार लाख 95 हजार, बप्प को छह लाख सात हजार, छतरियां को पांच लाख 16 हजार, झोरड़रोही को चार लाख 66 हजार की राशि पहली किस्त में दी गई है। भीवां को 17 लाख 52 हजार, मलड़ी को तीन लाख 50 हजार, मत्तड़ को 20 लाख, रोहण को चार लाख 76 हजार, बुढाभाणा को चार लाख पांच हजार, भादड़ा को 20 लाख, बुर्जभंगु को सात लाख 92 हजार, दौलतपुरखेड़ा को नौ लाख 93 हजार, सहुवाला प्रथम को सात लाख आठ हजार, भागसर को चार लाख 82 हजार, झिड़ी को 20 लाख, फग्गु को 10 लाख 92 हजार, सहारणी को  सात लाख 89 हजार, खारियां को पांच लाख 36 हजार, कुस्सर को 14 लाख सात  हजार, ममेराखेड़ा को 10 लाख 32 हजार, पत्तीराठावास को 20 लाख, बचेर को 17 लाख 99 हजार, सेनपाल को 14 लाख 72 हजार तथा खैरेकां को एक लाख 93 हजार की राशि जारी की जा चुकी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App