सीमू गांव में सामुदायिक भवन को दो लाख

By: Mar 5th, 2017 12:05 am

कुनिहार— अर्की निर्वाचन क्षेत्र की ग्राम पंचायत सूरजपुर के सीमू गांव में विधायक गोविंद राम शर्मा ने जनसंपर्क अभियान के तहत दौरा किया। इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य अमर सिंह ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, जिला मीडिया प्रभारी इंद्रपाल शर्मा, सचिव ओमप्रकाश भारद्वाज, मंडल उपाध्यक्ष सुरेश जोशी, आशा परिहार, देवराज शर्मा, पंचायत उपप्रधान भगत राम शर्मा, वार्ड मेंबर मनसा राम शर्मा, महिला मंडल व गांव के दर्जनों लोग उपस्थित थे। इस दौरान विधायक ने अपने पूर्व तथा वर्तमान कार्यकाल में अर्की क्षेत्र तथा इस क्षेत्र में विकास के लिए दिए करोड़ों रुपए के विकास कार्यों के बारे में बताया तथा केंद्र सरकार की अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार अर्की क्षेत्र में विकास कार्यों में भेदभाव कर रही है। उन्होेंने गांव में सामुदायिक भवन के लिए दो लाख रुपए देने की घोषणा की।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App