सोलन की गरिमा को प्रधानमंत्री फेलोशिप

By: Mar 31st, 2017 12:03 am

newsसोलन    —  सोलन की रहने वाली गरिमा शर्मा को प्रधानमंत्री फेलोशिप के लिए चुना गया है। गरिमा हिमाचल की पहली छात्रा है, जिन्हें यह फेलोशिप प्राप्त करने का गौरव प्राप्त हुआ है। वह वर्तमान में पंजाब विश्वविद्यालय से फार्मास्यूटिकल साइंस में पीएचडी कर रही हैं। जानकारी के अनुसार प्रत्येक वर्ष इस फेलोशिप के लिए देश भर से 100 छात्रों को चुना जाता है। चयन प्रक्रिया बेहद मुश्किल होने की वजह से तीन वर्षों में केवल 79 छात्रों का चयन की इस फेलोशिप के लिए हो पाया है। देशभर से इस वर्ष मात्र 19 छात्र ही फेलोशिप के मापदंड पर खरे उतर पाए हैं। गरिमा शर्मा हिमाचल की एकमात्र व पहली छात्रा हैं, जिसे यह फैलोशिप मिली है। पंजाब विश्वविद्यालय की भी वह पहली छात्रा हैं, जिसे इस फेलोशिप के लिए चुना गया है। ड्रग्स के क्षेत्र में शोध कार्य किए जाने के लिए यह फेलोशिप दी जाती है। गरिमा शर्मा को इस फैलोशिप के तहत आने वाले दिनों में आर्थिक सहायता मिलेगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App