सोलन-सुंदरनगर 30 डिग्री के पार

By: Mar 23rd, 2017 12:01 am

शिमला — मार्च के आखिर में ही सही लेकिन प्रदेश में गर्मी महसूस होने लगी है। हालांकि मौसम विभाग की ओर से पूर्वानुमान के मुताबिक  23 मार्च को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश-बर्फबारी होगी और इसके साथ ही तेज आंधी की भी चेतावनी विभाग की ओर से जारी की गई है, लेकिन 24 मार्च से प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा।  बुधवार को पिछले 24 घंटों के दौरान केलांग में तीन सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई, लेकिन बाकी स्थानों पर मौसम साफ रहा। इसके चलते अधिकतम तापमान में दो डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। राजधानी शिमला का अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस था, लेकिन बुधवार को शिमला का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं बुधवार को  सोलन सबसे गर्म जिला रहा। बुधवार को सोलन का अधिकतम तापमन 30.4 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि ऊना का तापमान 30 डिग्री व सुंदरनगर का तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस रहा। अन्य स्थानों के तापमान मे भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।  वहीं विभाग के निदेशक मनमोहन का  कहना है कि 23 मार्च को एक दो स्थानों पर आंधी और ओलावृष्टि होने की संभावना है।

तापमान पर नजर

शहर       अधिकतम न्यूनतम

शिमला    23.0       12.7

सुंदरनगर 30.3       10.6

भुंतर       28.8       10.1

कल्पा     19.0       3.0

धर्मशाला   21.2       10.6

ऊना       34.0       14.8

नाहन      29.5       17.8

सोलन     30.4       10.0


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App