स्कूलों में आएंगे 1103 गैर शिक्षक कर्मचारी

By: Mar 17th, 2017 12:01 am

शिमला — नए खोले गए स्कूलों में जल्द ही गैर शिक्षक कर्मचारियों के पद भरे जाएंगे। सरकार ने इन पदों से विभाग पर पड़ने वाले वित्तीय व्यय का ब्यौरा मांगा है। स्कूलों में गैर शिक्षक कर्मचारियों के 1103 पद भरे जाएंगे। इसके तहत अपग्रेड किए हुए उच्च एवं वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में 520 वरिष्ठ सहायक, 63 लिपिक व 520 चतुर्थ,  कर्मचारी के पद भरे जाएंगे। वित्त विभाग ने हाल ही में नए स्कूलों में 1103 पद भरने की स्वीकृति दी है। जानकारी के मुताबिक प्रदेश भर में इस समय लगभग 600 से ज्यादा स्कूल अपग्रेड किए गए हैं और अभी तक इन स्कूलों में गैर शिक्षक कर्मचारियों के पद सृजित नहीं हो पाए थे। इस समय स्कूलों में लिपिक वर्ग के 2200 से ज्यादा पद खाली चल रहे हैं। वर्ष 2007 में प्रदेश के 13 स्कूल अपग्रेड किए थे, जबकि वर्ष 2008 में आठ स्कूल अपग्रेड हुए। इसके अलावा वर्ष 2009 -10 में 39 स्कूल, 2011-12 में 30 स्कूल, 2012-13 में 49, 2013-14 में 45 स्कूल, 2014-15 में 180 और 2015-16 व 2016-17 में  लगभग 150 स्कूल अपग्रेड किए गए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App