होली है..जमकर उड़ेगा अबीर-गुलाल

By: Mar 14th, 2017 12:05 am

ऊना —  रंगों के त्योहार होली के लिए ऊना जिला पूरी तरह से तैयार है। आज होली का त्योहार जिला भर में धूमधाम से मनाया जाएगा। होली का त्योहार मनाने के लिए युवा वर्ग में खासा जोश है। इसके अलावा अन्य लोग भी होली का त्योहार धूमधाम से मनाएंगे। होली के त्योहार के लिए युवा वर्ग की ओर से बेहतर तैयारियां भी की गई हैं। शहर में होली के लिए रंगों की दुकानें भी सज चुकी हैं। हालांकि होली का त्योहार सोमवार को मनाया जाएगा, लेकिन इस त्योहार का क्रेज युवा वर्ग में रविवार को भी देखा गया। कई लोग रंग उड़ाते देखे गए। बाजार में अबीर, गुलाल, गुलाबी, हरा, पीला सहित विभिन्न प्रकार के कलर हैं। पिछले साल की अपेक्षा इस बार रंगों के दाम में भी कुछ बढ़ोतरी दर्ज हुई है, लेकिन उसके बावजूद लोगों में होली के त्योहार का क्रेज कम नहीं हो पाया है। बाजार में पिचकारी के दाम 15 रुपए से लेकर 500 रुपए तक हैं। वहीं, दस रुपए से लेकर सौ रुपए के दाम के विभिन्न कलर भी हैं। इस बार बाजार में वाटर टैंक विद पिचकारी लोगों के लिए आकर्षण बनी हुई हैं। गोबिंदा, शुभ, मंगल कैलाश विभिन्न प्रकार के कलर दुकानों में रखे हुए हैं।

डेरा बाबा रुद्रानंद में झंडा रस्म

डेरा रूद्रानंद में होली के त्योहार के उपलक्ष्य पर झंडा रस्म अदा की। इसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली के त्योहार की बधाई दी।

पुलिस प्रशासन भी सतर्क

होली के त्योहार के दौरान विभिन्न गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से सतर्क है। पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा ने बताया कि विभिन्न गतिविधियों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। यदि कोई भी व्यक्ति नियमों की अवहेलना करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अतिरिक्त पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

महिला कांग्रेस कमेटी ने मनाई होली

मैहतपुर— जिला महिला कांग्रेस कमेटी सदस्यों ने रविवार को मैहतपुर में होली पर्व धूमधाम से मनाया। इस दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पारंपरिक तरीके से होली का त्योहार मनाया और एक-दूसरे को बधाइयां दी। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सतपाल राजयदा की पत्नी अंजना रायजादा, पार्षद एवं जिला महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राजेंद्र कौर, पार्षद राज रानी, जिला महिला कांग्रेस उपप्रधान श्वेता ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस महिला सेवादल प्रधान एवं पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत सासण राणो देवी, शहरी इकाई मैहतपुर महिला कांग्रेस प्रधान पूजा शर्मा, वीना देवी, सोनिया, किरण, बबली, दीक्षा सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थीं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App