होल्टा में बस गिरी, 22 जख्मी

By: Mar 20th, 2017 12:07 am

news newsपालमपुर —  बैजनाथ से पालमपुर वाया पंचरुखी आ रही एक निजी बस होल्टा टीसीपी के पास एक नाले में गिर गई। इस हादसे में चालक समेत 22 लोग घायल हो गए । पेड़ से बस नहीं रुकती, तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। सभी घायलों की हालत ठीक है, लेकिन कई सवारियों को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को 108 एबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल, एसडीएम व डीएसपी अस्पताल घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंच गए। प्रशासन ने घायलों को 55000 रुपए फौरी राहत प्रदान की है, जिसमें गंभीर घायलों को पांच-पांच हजार व अन्य को दो-दो हजार रुपए की सहायता प्रदान की। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। नाले में बस के गिरते ही सवारियों की चीख पुकार सुन कर लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। हाससे में कई लोग फेक्चरर भी हुए हैं। सवारियों के मुताबिक बस की गति तेज भी नहीं थी। थाना प्रभारी गुरबचन सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। उधर, डीएसपी विकास धीमान ने कहा कि सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

घायलों की सूची

रजनी देवी, रवि कुमार व विशाल निवासी फाटा, रंजु अंद्रेटा, सपना कुमारी व तनिश पंचरुखी, स्वाति व साहिल संधोल, पायल घुग्गर, प्रिंस, लता देवी व अंजु देवी पालमपुर, तरसेम चंद बस परिचालक, परस राम , दिव्या व अनूप अत्री मौलीचक्क, अदालती प्रसाद, जलघर व राज कुमार गोपालपुर, अंजु देवी व बलबीर सिंह टिक्करी, शिल्पा जयसिंहपुर व चालक अशोक कुमार पाहड़ा


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App