18 तक खिली रहेगी धूप

By: Mar 14th, 2017 12:01 am

प्रदेश भर में कड़ाके की ठंड के बाद शुष्क बना रहेगा मौसम

शिमला – प्रदेश में कड़ाके की ठंड के बाद रविवार को खिली धूप राहत लेकर आई है। समूचे प्रदेश में धूप खिलने से जनता ने कड़ाके की ठंड से कुछ हद तक राहत की सांस ली है। हालांकि प्रदेश भर में सुबह-शाम के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है, मगर धूप खिलने से दिन के समय ठंडक कुछ कम हुई है। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार राज्य भर में 18 मार्च तक मौसम शुष्क बना रहेगा। विभाग ने इस दौरान समूचे प्रदेश में धूप खिले रहने की संभावना जताई है। प्रदेश में 24 घंटों के दौरान मध्य व उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में कई स्थानों पर फिर से बर्फबारी हुई। मनाली में सबसे अधिक 8.0, सेंटीमीटर हिमपात रिकार्ड किया गया है। इसके अलावा शिमला, कल्पा में 7.0, जुब्बल खदराडा में 5.0 सेंटमीटर हिमपात हुआ। इसके अलावा झंडूता में 26.0, नयनादेवी में 16.0, नाहन, जुब्बल में 12.0, गगल, मनाली में 6.0, धर्मशाला, भुंतर, जुब्बलहट्टी में 5.0 और पांवटा साहिब में 4.0 मिलीमीटर बारिश हुई, जिससे न्यूनतम तापमान में फिर दो से तीन डिग्री की गिरावट आई है। बर्फबारी के कारण कल्पा, केलांग व मनाली के बाद शिमला का न्यूनतम तापमान भी जमाव बिंदु से नीचे लुढ़क गया है। शिमला में रविवार को न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री रिकार्ड किया गया।

प्रदेश का तापमान

शहर       अधिकतम न्यूनतम

शिमला    10.0       -0.9

सुंदरनगर  18.7       1.0

भुंतर       17.6       3.4

कल्पा     4.8        -7.0

धर्मशाला   …         7.2

ऊना       23.0       6.2

नाहन      17.2       2.7

सोलन     15.8       0.5


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App