साहीवाल गउओं के लिए प्रयोगशाला शुरू करने को भेजा प्रस्ताव शिमला  —  सोलन के कोटला-बड़ोग में 1.5 करोड़ रुपए की एंब्रेयो ट्रांसफर प्रौद्योगिकी (ईटीटी) प्रयोगशाला आरंभ करने के लिए परियोजना प्रस्ताव भारत सरकार को स्वीकृति के लिए भेजा गया है। इसके अंतर्गत स्वदेशी साहीवाल गउओं के लिए ईटीटी लैब स्थापित की जाएगी। पशुपालन मंत्री अनिल

राजमहल भूमि खरीद मामले में कोर्ट में अर्जी दायर करेगा भाजपा लीगल सैल मंडी —  2008 में बहुचर्चित मंडी राजमहल भूमि खरीद मामले में प्रदेश सरकार में मंत्री और सदर मंडी से विधायक अनिल शर्मा फिर से घिरते नजर आ रहे हैं। भाजपा लीगल सैल ने अनिल शर्मा पर अब इस मामले में गंभीर आरोप

देवभूमि में पहुंच रहे सैलानियों का आकड़ा 184 लाख के पार पालमपुर – प्रदेश में पर्यटन को प्रोत्साहित करने के प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। पहली बार प्रदेश में पहुंचने वाले सैलानियों का आंकड़ा 184 लाख की संख्या को पार कर गया है। 2015 के मुकाबले प्रदेश में 2016 में आने वाले

शिमला  – हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने शिक्षा विभाग (उच्चतर), में सहायक प्राध्यापक (महाविद्यालय संवर्ग) वनस्पति विज्ञान व जीव विज्ञान के  विभिन्न रिक्त पदों के लिए ली गई परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। वनस्पति विज्ञान  के लिए कुल 33 पदों के लिए परीक्षा ली गई थी, जिनमें 16 अभ्यर्थियों का चयन किया

टीसीपी विभाग ने जारी की अधिसूचना, 30 दिन में मांगे सुझाव शिमला  —  टीसीपी विभाग ने प्रदेश के मंडी प्लानिंग एरिया के डिवेलपमेंट प्लान में बदलाव किया है। प्रस्तावित बदलाव की अधिसूचना जारी कर प्रभावित पक्षों से 30 दिन के भीतर आपत्तियां या सुझाव मांगे गए हैं। टीसीपी विभाग ने मंडी के डिवेलपमेंट प्लान में

विभाग ने जारी किया अलर्ट, सुबह-शाम कड़ाके की ठंड शिमला  – प्रदेश में माह के मध्य में भी जनवरी जैसी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। 24 घंटों के दौरान प्रदेश की ऊंची चोटियों में ताजा हिमपात और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के चलते न्यूनतम तापमान में फिर से गिरावट आई है, जिस कारण

शिमला में ‘विजय उल्लास दिवस’ पर बोले पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. पे्रम कुमार धूमल शिमला —  भाजपा का अनाडेल और कैंथू वार्ड से बहुत पुराना नाता है। 2007 में वार्ड के उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी प्रदीप कश्यप ने जीत दर्ज करके राजनीतिक हवा बदली थी और अब भोरंज विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में भी भाजपा

शिमला – राज्य स्तरीय जलवाहक संघ प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को होलीलॉज में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिला। इस दौरान संघ के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र कुमार भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि 14 वर्ष पूरे कर चुके जलवाहक अभी नियमित नहीं हो पा रहे हैं। हालांकि 17 फरवरी की मंत्रिमंडल की बैठक में निर्णय लिया गया था

कैप्टन मंत्रिमंडल की पहली बैठक आज चंडीगढ़— पंजाब मंत्रिमंडल की पहली बैठक मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंदर सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को यहां पंजाब सिविल सचिवालय में दोपहर 12 बजे होगी। बैठक में राज्य की कांग्रेस सरकार द्वारा अपने घोषणापत्र में किए गए वादों को लागू करने को लेकर अहम फैसले लिए जाने की संभावना है।

शिमला — प्रदेश विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में ‘भौतिकी विज्ञान की सीमा’ पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का शुभारंभ एचपीयू के कुलपति आचार्य एडीएन वाजपेयी ने किया। उन्होंने कहा कि भारतीय प्राचीन विज्ञान के ज्ञान पर आज शोध करने की आवश्यकता है। आधुनिक शोध प्राचीन विज्ञान पर हो रहा है।