60 मतदाताओं पर एक सूची अध्यक्ष

By: Mar 3rd, 2017 12:05 am

अर्की  – ब्लॉक कांग्रेस अर्की की मासिक बैठक गुरुवार सुबह 11 बजे विश्राम गृह अर्की में नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमेश ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव संजय अवस्थी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सर्वप्रथम सभी कार्यकर्ताओं द्वारा नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष रमेश ठाकुर का फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया गया व आभार प्रकट किया प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह ठाकुर का जिन्होंने अध्यक्ष बनाकर जिम्मेदारी दी व विश्वास जताया। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए प्रदेशाध्यक्ष द्वारा दिए गए आदेशों पर चर्चा हुई व  मतदाता सूची में 60 मतदाताओं पर एक सूची अध्यक्ष, सचिव व् उपाध्यक्ष बनाने बारे निर्देश दिए गए व् हर बूथ पर दो बीएलओ नियुक्त कर उनकी सूची प्रदेश कांग्रेस कार्यालय को भेजी जाएगी। बूथ स्तर पर बैठकें करके हर बूथ पर कमेटियां गठित कर उनकी सूची 31 मार्च तक प्रदेश कार्यालय में जमा करवाई जाएगी। भाजपा नेता सत्ता में मदहोश है, जिसका जवाब आगामी विधानसभा चुनावों में प्रदेश की जनता जवाब देगी। कार्यकर्ताओं द्वारा अर्की क्षेत्र में बस सेवा में सुधार करने का आग्रह किया व रिक्त पदों को भरने जा से आग्रह किया। बैठक में उपस्थित लोगों में संजय अवस्थी, प्रकाश करड़, इंद्र सिंह ठाकुर, वेदप्रकाश भारद्वाज, राजेंद्र रावत, गोविंद पंचडू, प्यारे लाल, सोहन लाल, पवन कौशल, नीलम रघुवंशीए, धनीराम रघुवंशी, भगत सिंह, जगदीश ठाकुर, रतन लाल, हरि सिंह, वेद ठाकुर, किरपा राम, बालक राम, जगरनाथ शर्मा, सावित्री गुप्ता, रणजीत ठाकुर, जयदेव ठाकुर, विमला ठाकुर, शकुंतला, निर्मला देवी, कांता चंदेल, वंदना, बृजलाल, हेतराम, नीलम भारद्वाज, सुरेंद्र वर्मा, रवि पाठक, रूप लाल ठाकुर, मस्तराम ठाकुर, प्रेम भगत,  पवन, सुशील पाठक, कृष्ण सिंह कंवर, ओमप्रकाश, सूर्यकांत जोशी, प्रेम केशव, प्रताप ठाकुर, अमर सिंह ठाकुर, देवेंद्र वर्मा, रोशन लाल, दिला राम, संजय वर्मा, गोविंद ठाकुर, जीत राम, अनंत राम, भोला राम, जिया लाल, देवी राम, कृष्ण, परमानंद, ओमप्रकाश, लेखराम, भगत राम, रामदास, मदन लाल, दलीप सिंह, चमन लाल, किशोरी लाल, हरीश, भूपेंद्र, रामलाल सहित पंचायत प्रतिनिधियों व कार्यकर्ता शामिल हुए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App