अनुबंध तीन साल करने का फैसला सही

By: Apr 17th, 2017 12:01 am

शिमला   —  हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ ने सरकार द्वारा अनुबंध पर नियुक्त कर्मचारियों का कार्यकाल पांच से कम कर तीन वर्ष करने पर मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष डा. अश्वनी कुमार ने कहा कि कि प्रवक्त  संघ लंबे  समय से प्रमुखता के साथ अनुबंध कार्यकाल तीन वर्ष करने कि मांग कर रहा था। इस मुद्दे को शिक्षा निदेशक, शिक्षा सचिव और मुख्यमंत्री के समक्ष कई बार उठाया गया। संघ के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि जल्द ही प्रवक्ता संघ कि अन्य मांगों को भी सरकार जल्द पूरा करेगी। संघ के चेयरमैन हरि शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष विनोद बनयाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश सैणी, महासचिव सुरेंद्र सकलानी, बीडी कश्यप, प्रेस सचिव प्रेम शर्मा, संगठन  सचिव डा. अक्षत, सहसचिव रतन गुप्ता, वेब सचिव रामलाल शर्मा, राजेंद्र वर्मा, उपप्रधान केदार रानटा, लोकेंद्र नेगी, ज्ञान चौहान, नरेश भारद्वाज, राजेंद्र शर्मा, युगल किशोर, यशपाल शर्मा, गुरवचन सिंह, नीरज व देवेंद्र आदि प्रदेश सरकार के इस ऐतिहासिक फैसले को सही करार दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार के इस फैसले से प्रदेश के हजारों कर्मचारियों को लाभ होगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App