अब लंबे पौधे ही रोपेगा महकमा

By: Apr 22nd, 2017 12:01 am

वन विभाग बदलेगा प्लांटेशन की नीति, 2021 के बाद शुरू होगी प्रक्रिया

शिमला —  वन विभाग भविष्य में लंबे पौधों का ही पौधारोपण करेगा तथा वर्ष 2021 तक पौधारोपण की नीति को बदल कर लंबे पौधों का रोपण करेगा। इस संदर्भ में अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। यह जानकारी अतिरिक्त मुख्य सचिव वन हिमाचल प्रदेश तरुण कपूर ने कहे। वहीं तरुण कपूर अतिरिक्त मुख्य सचिव की अध्यक्षता में वीडियो सम्मेलन में प्रदेश के अरण्यपाल तथा वन मंडलाधिकरियों ने हिस्सा लिया। श्री कपूर ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पहले ही नर्सरी बजट व पौधारोपण बजट को पृथक कर दिया है, जिससे वर्ष 2021 के पश्चात के लिए आवश्यक लंबे पौधों को तैयार करने में इसी वर्ष से शुरुआत की जा सकेगी। उन्होंने बताया कि विभिन्न वृत्तों में इस वर्ष से एक-एक बड़ी नर्सरी भी तैयार की जा रही है। जिन नर्सरियों में न केवल वनों में लगाने के लिए पौधे तैयार किए जाएंगे, बल्कि स्थानीय जनता की आवश्यकता के अनुसार चारा देने वाले पौधों को भी तैयार किया जाएगा। कान्फ्रेंस के दौरान वन विभाग द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों की समीक्षा भी की गई तथा वर्ष 2017-18 में किए जाने वाले कार्यों की रूपरेखा तैयार की गई। उन्होंने कहा कि वन विभाग द्वारा सूचना तकनीक के क्षेत्र में कार्य किए जा रहे हैं और आम जनता की सुविधा के लिए बहुत से सॉफ्टवेयर तैयार किए गए हैं, जैसे कि सरकारी व गैर सरकारी जमीनों में वृक्षों को गिराने की अनुमति इत्यादि शामिल है। इस अवसर पर एसएस नेगी प्रधान मुख्य अरण्यपाल (हैड ऑफ फोरेस्ट फोरस), एसके शर्मा प्रधान मुख्य अरण्यपाल वन्य प्राणी, जीएस गोराया, एसी शर्मा, विनीत कुमार, आरसी  कंग व वन विभाग मुख्यालय के अन्य अधिकारी  भी शामिल थे।

वनों की आग पर अधिकारियों का मंथन

वन अग्नि को लेकर विस्तार में चर्चा की गई, विभिन्न क्षेत्रीय अधिकारियों को आदेश दिए गए कि वे वनों को आग से बचाने  हेतु  हरसंभव प्रयास करें। अपने अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों को हमेशा चौकस रहने को कहें। यह भी कहा कि वनों की आग से निपटने के लिए स्थानीय जनता का भी सहयोग लें। उन्होंने निर्देश दिए कि वे सभी युवा मंडलों, महिला मंडलों, वन समितियों व पंचायत प्रतिनिधियों से संपर्क में रहें।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App