अरे रे रे शोहरी पटाखा…

By: Apr 16th, 2017 12:05 am

कुल्लू लगघाटी के गलियाणा गांव में देवता थान के सम्मान में बिरशू मेला बड़ी धूमधाम से मनाया गया। मेले में ब्रह्मण सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी रमेश शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। ग्राम विकास कमेटी के प्रधान, सदस्यों, महिला मंडल की प्रधान सहित अन्य सदस्यों ने ढोल-नगाड़ों के साथ मुख्यातिथि का स्वागत किया। ग्राम विकास कमेटी के प्रधान राम लाल ने मुख्यातिथि को शाल व टोपी पहनाकर सम्मानित किया। मेले में लोक गायक सेस राम आजाद ने अरे रे रे शोहरी पटाखा, लव यू लव यू आई लव यू आदि गाने गाकर लोगों का खूब मनोरंजन किया। मेले में महिला मंडल द्वारा कुल्वी नाटी भी पेश की गई। रमेश शर्मा ने कहा कि देवी-देवताओं के मेले हमारी मूल संस्कृति है, हम सभी को मिलकर संजोए रखनी है। उन्होंने सभी युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की और कहा कि जिस तरह से  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठ नवंबर रात आठ बजे नोटबंदी का फैसला लिया उम्मीद है कि इसी तरह पूरे देश में शराब बंदी का साहसिक फैसला भी प्रधान मंत्री लेंगे । उन्होंने नारी शक्ति को प्रणाम किया और कहा कि वे महिलाओं सशक्त करने के लिए हमेशा तत्पर हैं। साथ ही उन्होंने ग्राम विकास कमेटी को मेले के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। इस मौके पर लगवैली युवा शक्ति के संयोजक मुकेश शर्मा,  लगवैली युवा शक्ति के सचिव हर्ष वर्द्धन, साजू राम, कुबेर शर्मा, ग्राम विकास कमेटी के प्रधान राम लाल, महिला मंडल प्रधान रूपा देवी, पंच अनिता देवी, चेतराम, वेद राम, पूर्व पंच ख्याली राम सहित सैकड़ों लोग बिरशू मेले में शामिल हुए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App