इंडोनेशिया में 28 लापता

By: Apr 3rd, 2017 12:02 am

जकार्ता — इंडोनेशिया के जावा द्वीप में भारी बारिश और भू-स्खलन के बाद बचावकर्मियों ने आज एक शव बरामद कर लिया और लापता 28 लोगों की तलाश जारी है। हालांकि इन लोगों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। राष्ट्रीय आपदा एजेंसी के प्रवक्ता ने रविवार को यह जानकारी दी। एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पुरवो नुग्रोहो ने बताया कि भू-स्खलन के बाद पूर्वी जावा के पोनोरोगो क्षेत्र के एक गांव में लगभग 20 मकानों में कीचड़ और मलबा घुस गया। उन्होंने बताया कि घटना के समय कुछ लोग वहां खेतों में अदरक की फसल की कटाई कर रहे थे। भू-स्खलन के बाद 17 लोग घायल हो गये थे जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App