इस साल सामान्य रहेगा मानसून

By: Apr 19th, 2017 12:01 am

नई दिल्ली— इस साल मानसून की वर्षा सामान्य रहने की उम्मीद है।  मौसम विभाग ने मंगलवार को जारी अपने पहले पूर्वानुमान में कहा है कि इस वर्ष मानसून दीर्घावधि औसत का 96 प्रतिशत रहेगा, हालांकि पिछले वर्ष यह 97 प्रतिशत रहा था। मौसम विभाग के वर्गीकरण के अनुसार मानसून के 96 से 104 प्रतिशत के दायरे में रहने पर इसे सामान्य माना जाता है। यदि यह 90 से 96 प्रतिशत के दायरे में रहता है तो उसे सामान्य से कम और 90 प्रतिशत से नीचे रहने पर अपर्याप्त माना जाता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App