ऋषि कपूर को बीएमसी का नोटिस, पेड़ काटने का आरोप

By: Apr 21st, 2017 12:05 am

NEWSबृहन मुंबई महानगर निगम (बीएमसी) ने एक्टर ऋषि कपूर को ब्रांदा में पाली हिल्स में स्थित उनके कृष्णा राज बंगले के भीतर एक बरगद के पेड़ की अनुमति से अधिक शाखाएं काटने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले सप्ताह कपूर को नगर निगम की इकाई ने पेड़ की छह शाखाएं काटने की अनुमति दी थी। बिल्डिंग बनाने में पेड़ के कारण परेशानी होने के चलते उन्हें अनुमति दी गई थी। हालांकि, अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पाया गया कि पेड़ की अतिरिक्त शाखाएं काट दी गई हैं। उन्होंने बताया कि शाखाओं की छंटनी नहीं की गई, बल्कि इसे काट दिया गया। बीएमसी का दावा ही कि पेड़ की टहनियों की छटनी को लेकर दी गई परमिशन का गलत तरीके से इस्तेमाल कर पेड़ की कई मजबूत शाखाओं और हिस्सों को काटा गया, जिसके चलते यह नोटिस भेजकर ऋषि कपूर और कांट्रैक्टर से जवाब मांगा गया है। अभिनेता को यह बताने के लिए 24 घंटे का समय दिया गया है कि उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जाए।  नोटिस पर जवाब देते हुए अभिनेता ऋषि कपूर ने बताया कि वह ठेकेदार से बात करेंगे, जो इसका काम देख रहा है। उन्होंने कहा कि पेड़ को उखाड़ा नहीं गया है। वह इस बात की जांच करेंगे कि क्या ठेकेदार ने गलती की है। ऋषि कपूर ने इस पूरे मामले में साफ किया है कि उन्हें मामले को जानकारी नहीं है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App