एनएच पर गिरा पेड़ आधा घंटा यातायात ठप

By: Apr 7th, 2017 12:05 am

मंडी —  राष्ट्रीय उच्च मार्ग-154 मंडी-पठानकोट पर गुरुवार को दोपहर के समय तीन बजे के लगभग तूफान के कारण एक पेड़ खलियार के पास एनएच पर गिर गया। गिरते पेड़ ने अपनी चपेट में एचटी लाइन को भी साथ ले लिया। इस कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बंद हो गया। यही नहीं इस पेड़ के गिरने से बड़ा हादसा भी हो सकता था, लेकिन गनीमत यह रही कि पेड़ उस समय गिरा जब एनएच पर कोई वाहन नहीं गुजर रहा था और उसके साथ वाले रास्ते पर भी लोग नहीं थे। जिस जगह यह हादसा हुआ, उस जगह से डीएवी स्कूल और सेंटर स्कूल को रास्ता जाता है। हादसे से आधा घंटा पहले ही दोनों स्कूलों से दर्जनों बच्चे उसी रास्ते गुजरे थे। अगर पेड़ उस समय गिरता तो अप्रिय घटना भी घट सकती थी। वहीं पेड़ गिरने के आधे घंटे बाद जाकर एनएच पर यातायात बहाल हो सका।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App