कलबोग में 70 युवा भाजपा में शामिल

By: Apr 30th, 2017 12:05 am

पूर्व बागबानी मंत्री नरेंद्र बरागटा ने माला पहनाकर किया स्वागत

ठियोग— भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष अशोक जस्टा ने कहा है कि कांग्रेस की युवा विरोधी नीतियों के चलते युवा वर्ग बड़ी संख्या में भाजपा की विचारधारा से जुड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में ये युवा अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और वर्तमान सरकार के निराशाजनक कार्यकाल से हताश कुछ युवाओं ने अभी से भाजपा में शामिल होने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि युवा परिवर्तन सम्मेलन कलबोग में 70 युवाओं ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा। सभी युवाओं का भाजपा के नेता नरेंद्र बरागटा और मंडल अध्यक्ष गोपाल जबैइक ने माला पहनाकर भाजपा में स्वागत किया। इस बार जुब्ब्ल-नावर-कोटखाई के युवाओं ने परिवर्तन की ठान ली है और कांग्रेस मुक्त जुब्ब्ल-नावर-कोटखाई बनाना चाहते हैं। भाजपा में शामिल होने वाले युवाओं में बाघी प्रोग्रेसिव ग्रोवर सोसायटी के प्रधान अरविंद बीनता, उपप्रधान, संजीव संगरोली, सेके्रटरी यशपाल रोहटा, पारुल खोलटा, सोनू कालटा, आनंद संगरोली, देविंद्र खोलटा, विनोद खोलटा, कलबोग पंचायत से संजीव राजटा यूथ कांग्रेस प्रवक्ता ने भाजपा का दामन थामा, संजीव शर्मा, चेतन शर्मा, अंकित शर्मा, बटावडा गुम्मा पंचायत से पूर्व उपप्रधान राजपाल चौहान, राजीव चौहान, नवीन चौहान, अखिल चौहान, प्रदीप चौहान, अन्नू, अनिल, प्रमोद, सुनील शर्मा, रमीज राजा, क्यारवी पंचायत से प्रमोद पपटा, अनु खिमटा, विनोद मिसटा, संजीव, अमित, कपिल, प्रकाश, विकास, रपटा,  रोहित, मुकेश घागटा, रवि सूराजटा, विजय, नंद लाल आजाद, रोशन लाल, घासी गांव से राजेंद्र डोगरा, संदीप डोगरा। देवगढ़ पंचायत से वार्ड मेंबर ब्योण नूरी देवी, संजय, प्रकाश, साहिल, रोहित, पद्म देव,  नवीन। बाजडोमहर पंचायत से कुश शर्मा, विकास, पवन सावंत, अक्षय सावंत, अंकुश शर्मा, धर्मपाल शर्मा, सुरेंद्र, काकू सावंत आदि युवाओं ने भाजपा का दामन थामा और सभी युवाओं ने कहा है कि इस बार तन-मन से जुब्ब्ल-नावर-कोटखाई से भाजपा प्रत्याशी को रिकॉर्ड मतों से जीताकर विधानसभा भेजेंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App