कांगड़ा में भव्य मंगल कलश यात्रा

By: Apr 30th, 2017 12:07 am

NEWSकांगड़ा – दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के तत्त्वावधान में शनिवार को कांगड़ा में भव्य मंगल कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस मौके पर इलाके की महिलाएं शामिल हुईं। शोभायात्रा सूद भवन से शुरू होकर बस अड्डा , तहसील चौक, मेन बाजार, नेहरू चौक व कालेज रोड होते हुए कथा स्थल पर पहुंची। स्वामी हरिशानंद, स्वामी शशि शेखरानंद, व्यापार मंडल कांगड़ा के प्रधान वेद शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष सुमन वर्मा, सेवा भारती संस्था के जिला अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, घुरकड़ी पंचायत की प्रधान नीतू दामीर, सामाजिक सांस्कृतिक संस्था दि प्रोमोर्ट्स के प्रधान राकेश कथूरिया, महासचिव सुनील डोगरा, समाजसेवी वीपी शर्मा नरिंद्र शर्मा की गरिमामय मौजूदगी में करीब 500 महिलाएं पीतांबर वस्त्रों में सिर पर कलश लिए शोभायात्रा में चल रही थी। रास्ते में लोगों ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की और मिठाई तथा शीतल जल के स्टाल भी लगाए। शोभायात्रा में राधा-कृष्ण व भारत माता की झांकियां निकाली गईं। समाज में फैली बुराइओं को खत्म करने संबंधी बैनर और आशुतोष जी महाराज के चित्र तथा केसरिया ध्वज भी हाथ में उठाए थे।  यह शोभायात्रा 30 अप्रैल से छह मई तक कांगड़ा में होने वाली श्रीमद्भागवत कथा के उपलक्ष्य में निकाली गई थी। कथा हर रोज सायं 6ः30 से रात 9ः30 बजे तक होगी। कथा ब्यास भागवत भास्कर साध्वी सुश्री भाग्य भारती कथा का रसपान करवाएंगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App