कालेजों में अधीक्षक ग्रेड वन के पद भरे सरकार

By: Apr 4th, 2017 12:01 am

मंडी – अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने प्रदेश सरकार से कालेजों में अधीक्षक ग्रेड-वन के पद सृजित करने के लिए आवाज बुलंद कर दी है। महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष त्रिलोक ठाकुर, महासचिव मनीष गुलेरिया, वरिष्ठ उपप्रधान अश्वनी चौहान व मंडी जिलाध्यक्ष सतीश ठाकुर सहित समस्यों व  पदाधिकारियों ने कहा है कि कालेज में अधीक्षक ग्रेड-वन के पद जल्द से जल्द सृजित किए जाएं, ताकि बिना पदोन्नत रिटायर्ड हो रहे अधीक्षक ग्रेड-टू के कर्मचारियों को पदोन्नति के द्वार खुल सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अधीक्षक ग्रेड-टू के 1400 जबकि अधीक्षक ग्रेड-वन के 40 पद है, लेकिन अधीक्षक ग्रेड-टू की पदोन्नति न होने से वे बिना पदोन्नति रिटायर्ड हो रहे हैं। इसके अलावा महासंघ ने 4-9-14 की वेतन विसंगतियों को दूर करने सहित शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग के अधीक्षक ग्रेड-वन के 350 पदों को जल्द बहाल करने की अधिसूचना जारी करने की मांग उठाई है। वहीं महासंघ ने प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में अधीक्षक ग्रेड-टू के 520 पद सहित लिपिक के 63 व चपरासी के 520 पदों की स्वीकृति पर आभार प्रकट किया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App