के विश्वनाथ को दादा साहेब फाल्के अवार्ड

By: Apr 25th, 2017 12:04 am

NEWSनई दिल्ली —तेलुगू, तमिल और हिंदी फिल्मों के निर्देशक और अभिनेता कासीनाधुनी विश्वनाथ को साल 2016 का दादा साहेब फाल्के अवार्ड प्रदान किया गया है। केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम वेंकैया नायडू ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। नायडू ने अपने ट्वीट में लिखा कि कलातपस्वी के विश्वनाथ को 2016 का दादा साहेब फाल्के अवार्ड मिलने पर शुभकामनाएं। विश्वनाथ को इससे पहले पांच बार नेशनल फिल्म अवार्ड मिल चुके हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App