गौरव पुरस्कार के लिए आठ सिलेक्ट

By: Apr 12th, 2017 12:01 am

शिमला – हिमाचल दिवस के मौके पर दिए जाने वाले हिमाचल गौरव पुरस्कार के लिए आठ नामों को चुना गया है। इनमें कृष्ण लाल सहगल, जोकि भ्यूरिया तहसील राजगढ़ सिरमौर के रहने वाले हैं, को गौरव पुरस्कार मिलेगा। उनके अलावा आईटीबीपी की 17वीं बटालियन रिकांगपिओ में कमांडेंट राजेंद्र कुमार वर्मा, सोलन जिला के नालागढ़ के कबड्डी खिलाड़ी अजय ठाकुर तथा कुलवंत सिंह एसएचओ, रोशन लाल कांस्टेबल, राजेश कुमार, इंद्र सिंह व शेर सिंह एएसआई को भी हिमाचल गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। 15 अप्रैल को चंबा में राज्यस्तरीय हिमाचल दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री  इन लोगों को हिमाचल गौरव पुरस्कार से सम्मानित करेंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App