जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे कर्नल पुरोहित

By: Apr 28th, 2017 5:38 pm

LOGO2नई दिल्ली- वर्ष 2008 के मालेगांव बम विस्फोट मामले में आरोपी पूर्व सैन्य अधिकारी ले. कर्नल प्रसाद श्रीकांत पुरोहित ने जमानत के लिए शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। बंबई उच्च न्यायालय से राहत नहीं मिलने के बाद कर्नल पुरोहित ने शीर्ष अदालत में याचिका दायर करके जमानत पर रिहाई का आदेश देने का अनुरोध किया है। उच्च न्यायालय ने इस मामले के मुख्य आरोपियों में से एक साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को पिछले दिनों जमानत दी थी। उच्च न्यायालय ने हालांकि कर्नल पुरोहित को जमानत पर रिहा करने से इनकार कर दिया था। इसके बाद उन्होंने शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया है। कर्नल पुरोहित ने अपनी याचिका में समानता के आधार पर जमानत देने की मांग की है। याचिका में कहा गया है कि वह आठ साल से जेल में बंद हैं। इस मामले में उच्च न्यायालय ने सही फैसला नहीं दिया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App