डांक क्वाली में जला ट्रांसफार्मर

By: Apr 21st, 2017 12:08 am

newsहमीरपुर  —  विद्युत अनुभाग दो के तहत आने वाले डांक क्वाली ट्रांसफार्मर में गुरुवार दोपहर को अचानक आग लग गई। आग की लपटें व धुआं देखकर बोर्ड के कर्मचारियों को अवगत करवाया गया। आग लगते ही गांधी चौक से बिजली का संपर्क कट गया। बोर्ड के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बिजली आपूर्ति बहाल की है।  जानकारी के अनुसार प्रचंड गर्मी के कारण ट्रांसफार्मर की कुछ तारों में अचानक शाट सर्किट हो गया। शाट शर्किट होते ही टांसफार्मर धू-धू कर जलने लगा। अचानक आग की लपटें व धुआं देखकर लोग भी सहम गए। उसके बाद इसकी सूचना बोर्ड कर्मचारियों को दी गई। मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने आग पर काबू पाकर बिजली आपूर्ति बहाल की। संबंधित कनिष्ठ अभियंता अंकुश कुमार ने बताया कि शाट सर्किट की वजह से यह हादसा हुआ है। बाद में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App