दीपक कांग्रेस कमेटी मंडी के अध्यक्ष

By: Apr 12th, 2017 12:01 am

प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घोषित की जिला कार्यकारिणी

शिमला —  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जिला कांग्रेस कमेटी मंडी की कार्यकारिणी अनुमोदित की है, जिसे तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा। जिला कांग्रेस कमेटी मंडी में दीपक शर्मा को अध्यक्ष, विजेंद्र ठाकुर, तोष कुमार, निहाल सिंह, ज्योति प्रकाश, नरायण सिंह गुलेरिया, चंद्रमणि ठाकुर, प्रताप राणा, अंजना ठाकुर, मोहन लाल, केहर सिंह, हेम सिंह ठाकुर व अमर सिंह सकलानी को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। रवि सिंह ठाकुर, रंजन शर्मा, कुलदीप ठाकुर, दिनेश नायक, जोगिंद्र गुलेरिया, चंद्रशेखर, दिला राम, धरनी देवी, लक्ष्मी ठाकुर, राकेश धारवाल व जगरनाथ सकलानी को महासचिव, भूपेंद्र पाल को कोषाध्यक्ष, देव राज शर्मा, दीपक पठानिया, संजय शर्मा, गोपाल शर्मा, राजेंद्र कुमार पुरी, सोमा देवी, ठाकुर सिंह (सन्नी) व चमन लाल को सचिव नियुक्त किया गया है। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों में हरीश कुमार, मान सिंह, सुनील शर्मा, लाभ सिंह, धनेश्वर, यशकांत कश्यप, लता देवी, जयवंती, महेश कुमार, मंजुल ठाकुर, राम सिंह व ओम प्रकाश शामिल हैं। विशेष आमंत्रित सदस्यों में चेतराम ठाकुर, जानकीदास डोगरा, दुनी चंद शर्मा, तारा ठाकुर, कृष्णा टंडन व विजय पाल सिंह शामिल हैं, जबकि स्थायी सदस्यों में कबीना मंत्री कौल सिंह ठाकुर, अनिल शर्मा, प्रकाश चैधरी, पूर्व विधायक शिव लाल, राम सिंह व सुरेंद्र पाल हैं। मीडिया पैनालिस्ट में आकाश शर्मा व पुष्पराज कात्यान को नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त संबंधित जिला से विधायक, पूर्व विधायक, सदस्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष, अग्रणी संगठनों व विभागों के प्रमुख तथा कांग्रेस से संबधित जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति के चेयरमैन भी जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्य होंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App