नाहन के धगेड़ा में उखाड़े अफीम के एक हजार पौधे

By: Apr 9th, 2017 12:01 am

नाहन— सिरमौर पुलिस ने  मुख्यालय नाहन से करीब 15 किलोमीटर दूर गुप्त तरीके से की जा रही अफीम की खेती को नष्ट किया। जानकारी के मुताबिक  ग्राम पंचायत धगेड़ा में  पुलिस ने छह खेतों में गेहूं के बीच उगाई गई अफीम की खेती का पर्दाफाश किया है। यह कार्रवाई आईपीएस अधिकारी डा. मोनिका के नेतृत्व में अमल में लाई गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि धगेड़ा पंचायत में गेहूं के बीच कुछ लोगों द्वारा नशे की खेती की जा रही है। उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आईपीएस अधिकारी डा. मोनिका व थाना प्रभारी नाहन तिलक राज शांडिल की टीम ने शुक्रवार रात को धगेड़ा गांव में दबिश दी। पुलिस ने मौके पर पाया कि गांव के कुछ लोगों द्वारा गेहूं के साथ अफीम की खेती की जा रही है। पुलिस के मुताबिक धगेड़ा के हेत राम, सुंदर लाल, सीता राम व राम किशन द्वारा गेहूं के खेतों में सैकड़ों पौधे अफीम के उगाए हैं। पुलिस ने खेतों से करीब एक हजार अफीम के पौधे नष्ट किए हैं।   मामले की पुष्टि करते हुए आईपीएस अधिकारी डा. मोनिका ने की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App