पत्थरबाजों से निपटने को प्लास्टिक बुलेट्स

By: Apr 18th, 2017 12:02 am

श्रीनगर — कश्मीर में पत्थरबाजों से निपटने के लिए अब प्लास्टिक बुलेट्स का इस्तेमाल किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक गृह मंत्रालय ने पत्थरबाजों से निपटने के लिए सुरक्षाबलों को प्लास्टिक बुलेट्स का प्रयोग करने को कहा है। लाखों प्लास्टिक बुलेट्स कश्मीर भेजे गए हैं। मंत्रालय ने सुरक्षाबलों से कहा है कि पैलेट गन का इस्तेमाल अंतिम उपाय के रूप में किया जाए। बता दें, पैलेट गन्स की वजह से कश्मीर में सैकड़ों लोग अपनी आंखों की रोशनी गंवा चुके हैं। सुप्रीम कोर्ट भी इसका विकल्प तलाशने को कह चुका है। प्लास्टिक की बुलेट्स शरीर में नहीं धंसती हैं। इन्हें इंसास रायफल्स से फायर किया जाता है। सुरक्षाबलों को कश्मीर में इन दिनों अकसर हिंसक प्रदर्शनों और पत्थरबाजी का सामना करना पड़ता है। खासकर आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान स्थानीय लोग पत्थरबाजी करते हुए सेना को बाधा पहुंचाते हैं। पत्थराबाजों का मुकाबला करने के लिए सुरक्षाकर्मी पावा शेल्स और पैलेट गन का इस्तेमाल करते हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App