पुरी से पहुंचे भगवान जगन्नाथ

By: Apr 30th, 2017 12:05 am

परागपुर – देश के प्रथम धरोहर गांव परागपुर के साथ सटे गांव हार बाग पुली के लिए शनिवार का दिन ऐतिहासिक दिन बन गया है। क्योंकि देश के चारों विख्यात धामों में से उड़ीसा के जगन्नाथ पुरी धाम से स्वयं भगवान जगन्नाथ यहां पर बने मंदिर में विराजमान हो गए है। बताते चले हैं कि भगवान जगन्नाथ जी के प्रदेश में पहले ऐसे भव्य बन रहे मंदिर हेतु भूमि पूजन व मूर्ति स्थापना दिवस का कार्यक्रम 26 अप्रैल से शुरू हुआ था, जो 29 अप्रैल यानी शनिवार को पूरे विधि विधान के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के लिए ग्यारह विद्वान पंडितों ने चार हवन कुंडों के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कर उड़ीसा से धरोहर गांव लाई गई नौ प्रकार की मूर्तियों की स्थापना मंदिर में की गई। वहीं इस मंदिर की देखरेख के लिए जगन्नाथ पुरी देवभूमि हिमाचल फाउंडेशन के नाम से एक ट्रस्ट गठित किया गया है, जिसके संयोजक उड़ीसा के जगन्नाथ पुरी धाम के पुरोहित पीसी महापात्रा, परागपुर से  महेश कौल को सचिव व कोषाध्यक्ष नानक चंद शर्मा को मनोनीत किया गया, जबकि दिनेश कौल, संजय शर्मा, अश्विनी शर्मा, जैसी राम शर्मा, कृष्ण गोपाल शर्मा, विधि सिंह, अमर चंद धीमान, हेमराज शर्मा, जगदीश चंद शर्मा, तारा चंद शर्मा को सदस्य बनाया गया हैं। इसी के साथ प्रदेश के अग्रणी नंबर वन समाचार पत्र ‘दिव्य हिमाचल’ को भी मीडिया पार्टनर के रूप में इस मंदिर के साथ जोड़ा जाएगा। यह जानकारी देते हुए उड़ीसा के जगन्नाथ पुरी के पुरोहित व पीसी महापात्रा ने बताया कि उक्त मंदिर के निर्माण पर करीब पांच करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App