पेरिस हमलावर फ्रांस का नागरिक

By: Apr 22nd, 2017 12:01 am

ब्रूसेल्स — बेल्जियम के रक्षा मंत्री जान जांबोन ने शुक्रवार को कहा कि मध्य पेरिस में गोलीबारी करने वाला हमलावर फ्रांस का ही नागरिक है। सरकारी प्रसारक वीआरटी ने यह जानकारी दी। इससे पहले इस्लामिक स्टेट ने अपनी संवाद समिति अमाक  के जरिए उस हमले की जिम्मेदारी ली थी। उस हमले में फ्रांस के एक पुलिस कर्मी की मौत हो गई थी और हमलावर का नाम अबू योसिफ बताया गया था। जांबोन ने बताया कि उस घटना को अंजाम देने वाला अपराधी फ्रांस का ही नागरिक है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App