बदसलूकी नहीं करेंगे बर्दाश्त

By: Apr 10th, 2017 12:08 am

newsगगरेट —  होशियारपुर बस अड्डा पर गगरेट की जनता से होनी वाली बदसलूकी व उन्हें गगरेट तक बस में न बिठाने की सूचना से बिफरे गगरेट के विधायक राकेश कालिया ने कड़ा संज्ञान लिया है। विधायक ने कहा कि गगरेट क्षेत्र की जनता के साथ वर्षों से इस अन्याय को कतई सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बाबत परिवहन निगम के आला अधिकारियों से मिल कर उन्हें उचित दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे। राकेश कालिया ने कहा कि यही नहीं अगर गगरेट की जनता के साथ होशियारपुर बस अड्डा पर घर वापसी के लिए सौतेला व्यवहार बंद नहीं हुआ तो वह स्थानीय लोगों के साथ कंधे से कंधा मिला कर गगरेट के लोगों के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पंजाब से आने वाली बसें गगरेट से होकर ही कांगड़ा, ज्वालाजी, चिंतपूर्णी व अन्य स्थानों पर जाती हैं। गगरेट क्षेत्र के लोगों को भी होशियारपुर अड्डा पर पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर किसी भी रूट की बस में टिकट मिलना चाहिए। गौरतलब है कि गगरेट क्षेत्र के बाशिंदों के साथ वर्षों से होशियारपुर अड्डा पर घर वापसी के लिए अभद्र व्यवहार सहन करना पड़ता है। कई बार पीडि़तों ने मुख्यमंत्री, मंत्री से लेकर परिवहन निगम के अधिकारियों से भी लिखित शिकायत भी की, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है, जिसके चलते विधायक ने जल्द ही उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App