बैहनी महादेव में नए गूर का अभिषेक

By: Apr 25th, 2017 12:05 am

आनी – आनी से लगभग 13 किलोमीट पहले एनएच 305 के साथ सटे प्राचीन गांव बैहना में आधी सदी के बाद यहां के अराध्य देवता बैहनी महादेव के नए गुर का अवतरण हुआ है,जिससे देव आस्था से जुडे़ सैकडों लोगों में खुशी की लहर है। लोग इसे देवता का ही चमत्कार मान रहे हैं। यहां के संस्कृति संरक्षक स्वरूप ठाकुर ने बताया कि देवता बैहनी महादेव के पूर्व समय में रहे गूर के स्वर्गवास के बाद गूर का यह महत्त्वपूर्ण पद कई सालों से रिक्त चला आ रहा था, जिससे देव समाज की परंपराओं के निर्वहन में कारकूनों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मगर अभी हाल ही में देवता का ऐसा चमत्कार हुआ कि क्षेत्र. के युवा को एकाएक देव खेल आई और वह स्वयं ही खेल में आकर देवता के शक्ति स्थलों में नंगे पाव दौडा।ं स्वरूप ठाकुर ने बताया कि लगभग 53 साल की लम्बी अबधी के बाद नए गुर के हुए अबतरण से देव समाज में खुशी की लहर दौड गई है। रविवार को देवालय में नए गूर का देव परंपरा अनुसार विधिवत अभिषेक किया गया, जिसमें देव वाद्य यंत्रों की गूंज और शंखनाद के साथ देवता के कुल पुरोहित आत्मा राम शर्मा के मंत्रोच्चारण से कारदार लाभ सिंह, भंडारी चिरंजी लाल,धराट लायक राम, रामकिशन ठाकुर, संदीप, खुशीनंद तथा मदन सहित अन्य पुरोहित मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App