भक्त को प्रसाद में जहर देकर मारने की कोशिश

By: Apr 12th, 2017 12:01 am

अंब – पंजाब से बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी आए श्रद्धालु को किसी ने प्रसाद में जहर देकर जान से मारने का प्रयास किया है। अभी तक इस श्रद्धालु की पहचान नहीं हो पाई है। श्रद्धालु की स्थिति गंभीर बनी हुई है, वह बयान देने के काबिल भी नहीं है। इस श्रद्धालु की उम्र करीब 60 साल बताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार मैहड़ी से पंजाब के कुछ श्रद्धालु आए थे, लेकिन इनमें से किसी एक व्यक्ति को किसी ने प्रसाद में जहर मिलाकर खिला दिया, जिसके चलते उसकी तबीयत खराब हो गई। साथ ही मैड़ी गुरुद्वारे में अचेत होकर गिर गया। अन्य श्रद्धालुओं की नजर इस पर पड़ी, जिसके चलते तुरंत ही 108 एंबुलेंस को इसकी जानकारी दी गई। एंबुलेंस से श्रद्धालु को अंब अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उपचार के बाद श्रद्धालु को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के लिए रैफर कर दिया। अभी तक इस श्रद्धालु की कोई भी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। डीएसपी जितेंद्र चौधरी ने कहा कि पुलिस छानबीन कर रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App