मधुमक्खियों का हमला शव यात्रा छोड़ भागे लोग

By: Apr 24th, 2017 12:01 am

लडभड़ोल – क्षेत्र में एक शव यात्रा के दौरान मधुमक्खियों ने लोगों पर हमला कर दिया। शव यात्रा में मधुमक्खियों ने एक दर्जन लोगों को डंक मार दिया। मधुमक्खियों के इस अचानक हमले से शव यात्रा में शामिल लोगों को बीच में भी अर्थी छोड़ भागना पड़ा। पांच लोगों को 108 एंबुलेंस में स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। पांचों को उपचार के बाद शाम को घर भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह 11 बजे जब एक महिला के शव को स्थानीय गांव के लोग श्मशानघाट ले जा रहे थे, तो जंगल के बीच से जा रही इस शव यात्रा पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार एकाएक मधुमक्खियों के छत्ते से सैकड़ों मधुमक्खियों ने लोगों पर धावा बोल दिया। इस कारण शवयात्रा के साथ चल रहे लोगों को शव छोड़ भागने पर मजबूर होना पड़ा। कृतिक, पार्थ, चंदन, अशु, विजय कांत को अस्पताल उपचार हेतु भेजा गया। बाद में गांव वालों ने आग जला कर धुआं डाल मधुमक्खियों को वहां से भगाया। इसके बाद शव यात्रा आगे बढ़ी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App