मोदी की रैली में हाजिरी भरेंगे 5000 कर्मचारी

By: Apr 27th, 2017 12:01 am

शिमला— प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक शिमला रैली में भाग लेने के लिए केंद्रीय कर्मचारियों सहित प्रदेश के पांच हजार से अधिक कर्मचारी रिज मैदान पहुंचेंगे। यह दावा हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के पूर्व अध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया, पूर्व महासचिव हेमराज शर्मा, उपप्रधान वेद शर्मा व रमेश चौहान ने किया है। रैली के लिए निमंत्रण हेतु केंद्रीय और हिमाचल के कर्मचारी पिछले एक सप्ताह से विभिन्न कार्यालयों में जाकर कर्मचारियों को आमंत्रित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता के कारण उनका संबोधन सुनने के लिए कर्मचारियों में भारी उत्साह है। उन्होंने कहा कि ओआरओपी, सर्जिकल स्ट्राइक, नोटबंदी और हाल ही में लाल बत्ती कल्चर को समाप्त करने के लिए नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रहित में की गई बोल्ड कार्रवाई से कर्मचारी और श्रमिक वर्ग अत्यधिक उत्साहित है। हिमाचल सरकार केंद्रीय सहायता को विकास कार्यों पर लगाने की बजाय प्रशासनिक कार्यों पर उसका दुरुपयोग कर रही है। जिस प्रकार कांग्रेस सरकार ने कर्मचारियों का उत्पीड़न किया और कर्मचारियों के हितों की उपेक्षा की है, उससे कर्मचारियों में गहरा रोष है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App