रोजगार सेवकों कम्प्यूटर आपरेटर्ज ने बनाई रणनीति

By: Apr 17th, 2017 12:01 am

हमीरपुर — ग्राम रोजगार सेवक संघ हिमाचल प्रदेश, कम्प्यूटर आपरेटर संघ व तकनीकी सहायक हिमाचल प्रदेश की संयुक्त बैठक हमीरपुर में हुई। इसमें शिवराज ठाकुर अध्यक्ष ग्राम रोजगार सेवक संघ, सचिव अनिल सिपहिया, तकनीकी सहायक संघ के अध्यक्ष भुवनेश कुमार, कम्प्यूटर आपरेटर संघ के उपाध्यक्ष विशाल ने बैठक को संबोधित किया। बैठक में समय-समय पर दिए गए मांगपत्रों पर भी मंथन किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी संघ संयुक्त रूप से विभाग व सरकार को मांगपत्र सौंपेंगे। यह जानकारी राज्य अध्यक्ष ग्राम रोजगार सेवक संघ शिवराज ठाकुर ने दी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App