रोशन छठी बार ट्रक यूनियन के प्रधान

By: Apr 17th, 2017 12:08 am

newsभुंतर —  जिला कुल्लू के लोअर व स्नोर वैली ट्रक आपरेटर्स यूनियन के चुनाव रविवार को भुंतर में आयोजित किए गए। रोशन लाल ठाकुर को यूनियन ने इस मौके पर अपना नया प्रधान चुना। रविवार को हुए चुनावों में करीब दो सौ से अधिक सदस्यों ने मत डाला और नई कार्यकारिणी को चुना। प्रधान पद के लिए हुए मतदान में रोशन लाल को 101 तो उनके प्रतिद्वंद्वी को 98 मत हासिल हुए। उपप्रधान पद पर मोहम्मद अली को निर्विरोध चुना गया। सचिव पद पर लाल सिंह को विजयी हासिल हुई, उन्हें 99 मत मिले तो उनके विरोधी को 98 मत मिले, जबकि दो वोट अयोग्य घोषित हुए। कोषाध्यक्ष पद पर दिलीप सिंह को चुना गया, जिन्हें 116 मत प्राप्त हुए जबकि अड्डा प्रभारी प्रदीप कुमार महंत को 112 वोट हासिल हुए। वहीं चेयरमैन के लिए प्रताप ठाकुर और वाइस चेयरमैन के लिए राजकुमार सूद को नियुक्त किया गया। रोशन लाल ठाकुर छठी बार यूनियन के प्रधान बने है। चुनाव परिणाम घोषित होने पर उन्होंने कहा कि यूनियन की समस्याओं को प्रशासन व सरकार के सामने रखा जाएगा और इसके समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने सभी आपरेटर्ज का भी आभार जताया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App