लाल सागर में सैन्य अभ्यास शुरू

By: Apr 25th, 2017 12:02 am

दुबई — मिस्र और अमरीका की नौसेना ने लाल सागर में संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया है। मिस्र की सेना की ओर से जारी एक बयान के अनुसार इस अभ्यास को ‘ईगल सैल्यूट 2017’ नाम दिया गया है। देश की सेना ने आपसी सैन्य क्षमताओं में सुधार करने के लिए मित्रवत देशों के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास की योजना बनाई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App