सड़कों की खातिर भाजपा सड़क पर

By: Apr 20th, 2017 12:08 am

newsऊना —  प्रदेश भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सदर विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने जिला ऊना की सड़कों की दुर्दशा पर तलखी जताई है। सतपाल सत्ती ने पीडब्ल्यूडी को चेताते हुए कहा कि अगर शीघ्र ही सड़कों को दुरुस्त नहीं किया गया, तो भाजपा उग्र आंदोलन करेगी। बुधवार को जिला भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सदर विधायक सतपाल सिंह सत्ती के नेतृत्व में सड़कों की दुर्दशा को लेकर अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग ऊना को ज्ञापन प्रेषित किया है। प्रतिनिधिमंडल में ऊना भाजपा मंडलाध्यक्ष रमेश भडोलिया, शहरी इकाई अध्यक्ष सुरजीत सैणी, ऊना शहरी भाजयुमो इकाई अध्यक्ष खामोश जैतक, युवा नेता विकास शर्मा, बसदेहड़ा पंचायत के पार्षद हरीश सहित दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ता शामिल थे। सतपाल सत्ती ने कहा कि सरकार के कार्यकाल में जिला की सड़कों की हालत दयनीय हो गई है। सड़क पर पड़े बड़े-बडे़ गड्ढों के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। संबंधित विभाग द्वारा गड्ढों को मिट्टी से भरकर काम चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़कों पर बिखरी बजरी व उड़ रही धूल से व्यापारियों को भी भारी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। सतपाल सत्ती ने कहा कि मैहतपुर से रायपुर सहोड़ा, छतरपुर टाढा से संतोषगढ़ पंजाब बोर्डर तक, बहडाला-भड़ोलियां कलां-बडैहर-चढतगढ़, ऊना-नंगड़ा, संतोषगढ़ रोड, भटोली से बास रोड पंजाब सीमा तक, संतोषगढ़ से सनोली रोड-सनोली से मलूकपुर पंजाब सीमा तक, सैहजोवाल-मौजोवाल सड़कों की हालत दयनीय बनी हुई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App