सतीश मनन इंडस विश्वविद्यालय के प्रो वाइस चांसलर

By: Apr 22nd, 2017 12:00 am

ऊना – जिला ऊना के प्रतिष्ठित इंडस इंटरनेशनल विश्वविद्यालय को नए प्रो वाइस चांसलर अकादमिक मिल गए हैं। शिक्षा के क्षेत्र में जाने-पहचाने शिक्षाविद प्रो. डा. सतीश मनन को इंडस विश्वविद्यालय में प्रो वाइस चांसलर मनोनीत किया है। इंडस विश्वविद्यालय के चांसलर डा. सुधीर कारथा की उपस्थिति में प्रो. सतीश मनन ने शुक्रवार को पदभार संभाला। प्रो. सतीश विश्वविद्यालय में अकादमिक गतिविधियों का संचालन करेंगे। चांसलर डा. सुधीर कारथा ने कहा कि इंडस इंटरनेशनल विश्वविद्यालय जिला ऊना का एकमात्र निजी विश्वविद्यालय है, जिसमें रोजगारोन्मुख कोर्स करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कैंपस प्लेसमेंट का विशेष ध्यान रखा जाता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App