सांसद वीरेंद्र कश्यप ने भीम ऐप पर बांटा ज्ञान

By: Apr 9th, 2017 12:10 am

NEWSशिमला— भाजपा कुसुम्पटी मंडल ने कुसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के तहत मल्याणा में भीम ऐप पर कार्यशाला और सफाई अभियान चलाया। कार्यक्रम में शिमला लोकसभा सांसद वीरेंद्र कश्यप भी विशेष रूप से उपस्थित हुए। उन्होंने कार्यशाला को संबोधित किया व कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सफाई अभियान चलाया। भीम ऐप के  बारे में ललित शर्मा आईटी  प्रभारी कुसुम्पटी मंडल ने जानकारी प्रदान की। सांसद वीरेंद्र केश्यप ने कार्यकर्ताओं को भीम ऐप के बारे में भी बताया। इस अवसर पर चौपाल के विधायक बलबीर वर्मा, प्रेम , शशि दत्त,  विजय परमार, रतन  ठाकुर, जितेंद्र भोटका, हरीश राणा,दुर्गा सिंह,  विद्यानंद, राकेश पुंडीर, दिलीप सिंगटा, आशा कश्यप, भरत भूषण, सुरेंद्र व पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App