होटल छोड़, किराए के मकानों में देह व्यापार

By: Apr 10th, 2017 12:15 am

जिस्मफरोशी के लिए ढूंढ रहे हाई प्रोफाइल-सस्ते तरीके

newsकुल्लू – पर्यटन के प्रसिद्ध कुल्लू-मनाली में जिस्मफरोशी का धंधा चलाने के लिए हाई प्रोफाइल और सस्ता तरीका ढूंढा जा रहा है। बडे़-बडे़ होटलों को छोड़कर अब सस्ते किराए के मकानों पर इस धंधे को अंजाम दिया जा रहा है। पुलिस की छापामारी से बचने के लिए यह नया तरीका बडे़ स्तर पर शुरू किया गया है। इस धंधे से छोटे लोग नहीं, बड़े-बडे़ लोग जुडे़ हुए हैं। महिला सरगना इस धंधे को चलाने के लिए किराए का मकान ले रही है। एक कमरे में धंधे से जुड़ी तीन-चार महिलाएं रहती हैं। कुल्लू के गांधीनगर में पेश आए सेक्स रैकेट के ताजा मामले ने इसका खुलासा किया है। इस धंधे से जुड़ी सरगना ने जिस्मफरोशी के धंधे को बिजनेस का एक रूप दिया है और धंधे में स्थानीय और बाहरी राज्यों की युवतियां जुड़ी हुई हैं। ग्राहकों के लिए ऑनलाइन साइटें बनाई गई बताई जा रही हैं। कुल्लू-मनाली में पर्यटन सीजन को मद्देनजर रखते हुए जिस्मफरोशी का धंधा चलाने वालों ने डेरा जमा दिया है। किराए के मकान लेने वाले लोगों पर पुलिस ने पैनी नजर रखनी शुरू कर दी है।

बदनाम हो रहा कुल्लू

पुलिस ने कुछ दिन पहले मनाली में जिस्मफिरोशी के धंधे में जुड़ी युवतियों को मनाली के होटल से पकड़ा था। अब ताजा मामले में पुलिस ने जिला मुख्यालय गांधीनगर स्थित एक किराए के मकान में धंधे से जुड़ी चार महिलाओं और युवतियों को पकड़ लिया है। लिहाजा, कार्रवाई के बावजूद धंधा फलफूल रहा है और जिला कुल्लू लगातार शर्मसार हो रहा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App