11 मई को चंबा आएंगे राज्यपाल

By: Apr 9th, 2017 12:07 am

NEWSचंबा – एकल विद्यालय अभियान का जिला स्तरीय कार्यक्रम आगामी 11 मई को ऐतिहासिक चौगान में संपन्न होगा। इस मौके पर महामहिम राज्यपाल आचार्य देवव्रत बतौर मुख्यातिथि उपस्थिति दर्ज करवाएंगे। इस कार्यक्रम में जिला के पांच मंडलों के एकल विद्यालय समिति के दस हजार सदस्य, 330 आचार्य, 48 पूर्णकालीन कार्यकर्ता और विद्यार्थियों के अलावा भाजपा संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता भाग लेंगे। कार्यक्रम में एकल विद्यालय संगठन के संस्थापक श्याम गुप्त भी अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे। यह जानकारी एकल विद्यालय के जिला संगठन मंत्री सतीश धीमान ने ओबडी मोहल्ले स्थित कार्यालय परिसर में आयोजित बैठक में दी। बैठक में जिला भाजपा प्रधान डीएस ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि उपस्थिति दर्ज करवाई। बैठक में एकल विद्यालय अभियान के सदस्यों, जिला भाजपा कार्यकारिणी व जिला के भाजपा मंडलों के पदाधिकारी मौजूद रहे। सतीश धीमान ने बताया कि जिला में 330 एकल विद्यालय है। इनका संचालक एकल विद्यालय समितियों द्वारा किया जा रहा है। इन विद्यालयों में 330 आचार्य व 40 पूर्णकालीन कार्यकर्ता प्रतिदिन विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति से जुड़े अच्छे विचारों व व्यवहार की शिक्षा देते हैं, ताकि उनका भारतीय संस्कृति के दायरे में विकास हो सके। बैठक में जिला भाजपा महामंत्री जय सिंह व कर्म सिंह, भरमौर भाजपा मंडलाध्यक्ष सत्यव्रत शर्मा व उपाध्यक्ष श्याम सिंह, चंबा मंडल के अध्यक्ष विनोद कुमार व महामंत्री धीरज नर्याल, चुराह मंडलाध्यक्ष तारा चंद, डलहौजी मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष डलहौजी मंडल, व्यासदेव प्रदेश एकल विद्यालय प्रभारी व्यास देव व रतन चंद आदि मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App