अब मुख्यमंत्री कन्यादान योजना की राशि 40 हजार

By: May 23rd, 2017 12:01 am

शिमला —  प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कन्यादान योजना की राशि में बढ़ोतरी की गई है। सरकार ने बजट में इसकी घोषणा की थी। सोमवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना के अनुसार अब निर्धन लड़कियों, परित्यक्ता महिलाओं के विवाह के लिए 40 हजार रुपए वित्तीय सहायता दी जाएगी। पहले यह राशि 25 हजार थी। नारी सेवा सदन व नारी निकेतन में रह रही महिलाओं को विवाह के लिए 51 हजार रुपए की राशि दी जाएगी। योजना का लाभ लेने वाले लाभार्थियों की कुल वार्षिक पारिवारिक आय 35 हजार से अधिक नहीं होनी चाहिए। जिन लड़कियों के पिता की मृत्यु हो चुकी है या जिनके पिता किसी लंबी बीमारी के चलते चलने-फिरने में असमर्थ हैं, उनको इसका लाभ दिया जाता है। वहीं अनाथ लड़कियों, त्यागी लड़कियों व महिलाओं के अलावा परित्यक्ता महिलाओं की बेटियों को भी इस योजना के तहत कवर किया जाएगा। वहीं मदर टैरेसा असहाय मातृ संबल योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि भी बढ़ाई गई है। इसके तहत अब प्रत्येक बच्चे को (दो बच्चों तक) वित्तीय सहायता को बढ़ाकर 3000 से 4000 रुपए किया गया है।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं? निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App